सहरसा, जून 9 -- सौरबाजार। थाना क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी पंचायत के बरही गांव में घर में आग लगाने का गृहस्वामी ने आरोप लगाया है। वार्ड नंबर 4 निवासी बुद्धों राम और अरुण राम ने कहा शनिवार की रात अज्ञात लोगों उनके घर में आग लगा दी। आग पर लोगों की मदद से बुझाया गया। आग की चपेट में आने से घर में रखें अनाज धान गेहूं साइकिल एवं बर्तन सभी जल के राख हो गया और दो गाय भी काफी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते बैजनाथपुर पुलिस के साथ् पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया। सीओ विद्याचरण ने कहा जांच के बाद मुआवजा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...