बिहारशरीफ, नवम्बर 16 -- हिलसा नगर परिषद के कौशिक नगर गांव की घटना फोटो : हिलसा02-हिलसा के कौशिक नगर में रविवार को घटना के बाद पीड़ित परिवार। हिलसा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के कौशिक नगर गांव में रविवार को बिजली के शार्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गयी। देखते ही देखते करकट से बना घर धू-धू कर जलने लगा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उससे पहले घर में रखे सामान जलकर बर्बाद हो गये। करीब दो लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अंदेशा है। पीड़ित गौरी यादव के पुत्र विकास कुमार ने बताया कि आग लगने से अलमारी में रखे सामान, कपड़े, बर्तन, जानवर का चारा, कच्चा सामान और 10 हजार रुपये नगद जल गये। दो मवेशियों को भी बिजली का झटका लगा था। सूचना मिलते ही बिजली की सप्लाई काट दी गयी। पीड़ित परिवार ने थाना में आवेदन दिया है और प्रशासन से मुआव...