गिरडीह, मई 30 -- घर में आग लगने से एक लाख की संपत्ति का नुकसान बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह अंतर्गत नयागढ़ा में गुरुवार को एक मकान में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया तब तक देर हो गई और घर में रखे अनाज सहित एक लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जल गई। अगलगी की यह घटना रेणु देवी के घर की है। उन्होंने घटना की लिखित सूचना बगोदर सीओ को देते हुए आपदा राहत के तहत मुआवजा दिए जाने की मांग की है। आवेदन में कहा है कि वह अपनी बारी में काम कर रही थी। इसी बीच बच्चे दौड़ते हुए आए और घर में आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद तुरंत हो-हल्ला करने पर आसपास के लोग जुट गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कहा कि आग लगने से घर में रखा एक क्विंटल चावल, 50 किलो आटा, एक टीवी, एक फ्रीज, एक पलंग सहित घर में रखी अन्य साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.