सीतामढ़ी, जनवरी 9 -- रीगा। प्रखंड क्षेत्र की पोशुआ पटनिया पंचायत के खैरवा गांव के वार्ड एक में बुधवार रात फूस के घर में लगी आग में गृहस्वामी पुनीत राउत (70) जिंदा जल गए। हादसे में घर में बंधी एक भैंस और पांच बकरियों की भी जलकर मौत हो गई। आग लगने का कारण अलाव से उठी चिंगारी माना जा रहा है। परिजनों के अनुसार, गांव से थोड़ी दूरी पर बने फूस के घर में पुनीत राउत अपने मवेशियों के साथ सोए हुए थे। देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण घर का जलता हुआ छप्पर नीचे गिर गया, जिससे पुनीत बाहर नहीं निकल सके और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। घर में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज आदि मिलाकर करीब पांच लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.