गया, फरवरी 17 -- थाना क्षेत्र के इगुनी टोला खिरियावां में सोमवार सुबह पांच बजे दो घरों से अचानक आग की लपेट उठने लगी। गृह स्वामी घर में रहे बच्चों और मवेशी को लेकर बाहर भागे। इस दौरान आग की लपटे बढ़ गई और देखते ही देखते पूरा घर जल गया। वहीं इकट्ठा ग्रामीणों की भीड़ ने आग को बुझाते हुए आस पास के घरों में फैलने से रोका। घंटों मेहनत के बाद आग को बुझाया जा सका। इस बीच फैदारी मांझी और उनके पुत्र सोनु मांझी के घर में रखा कपड़ा अनाज सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित के अनुसार दोनों घरों को मिलाकर कुल एक लाख के संपति की क्षति हुई है। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदेश्वर मांझी ने अनुसूचित परिवार को हुई क्षति को लेकर अधिकारी से बात की है। इसके अलावा परैया बाजार के मोरहर तट स्थित मछली मंडी में भी रविवार आधी रात को आग लग गई थी। जिसको गश्त में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.