अमरोहा, फरवरी 1 -- डिडौली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पलौला सहकारी समिति के डायरेक्टर मतलूब हुसैन की अचानक तबीयत बिगड़ने और बेहोश होकर गिरने से मौत हो गई। परिजन उन्हें हार्ट अटैक की आशंका में आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित करते हुए मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया। दोपहर बाद गमगीन माहौल में मृतक के शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे-खाक कर दिया गया। गांव टिकिया के निवासी मतलूब हुसैन पलौला सहकारी समिति में डायरेक्टर थे। शुक्रवार सुबह वह घर में बैठे हुए थे कि अचानक उनकी तबियत बिगड़ी गई, इसके बाद वह बेहोशी की हालत में चले गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। फिर भी परिजन हार्ट अटैक समझ कर जोया में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मतलूब हुसैन को मृत घोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.