सहारनपुर, दिसम्बर 17 -- नानौता के एक गांव में घर में अकेली विवाहिता से जबरदस्ती छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाकर पीड़ित विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव सोनार्जुनपुर निवासी एक विवाहिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने घर पर अकेली थी। तभी गांव का है एक युवक उसके घर में घुस गया और जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा। जिसका विरोध करने पर आरोपी वहां से चला गया। कुछ देर बाद पीड़िता अपने पति के साथ थाने पर शिकायत के लिए जाने लगी तो आरोपी तीन अन्य लोगों के साथ हाथ में पंच तथा देशी कट्टे की बट से उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्...