सहारनपुर, जनवरी 31 -- अंबेहटा क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में युवती को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के एक गांव में जब घर के परिजन खेत में कार्य करने गए हुए थे तो पीछे से युवती को अकेला देख पास गांव के ही एक युवक ने घर में घर में घुसकर दुष्कर्म किया। परिजनो के घर पहुंचने पर युवक घर से फरार हो गया। युवती ने आपबीती परिजनों को बताई तो परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। परिजनों ने युवक को नामजद करते हुए पुलिस में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी देवेंद्र अधाना ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.