देहरादून, जनवरी 13 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर के नया गांव चौकी इलाके में नशें में धुत पांच युवकों ने एक घर में घुसकर महिला के साथ अश्लीलता और दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और शोर सुनकर बचाने आए महिला के ताऊ को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह बेहोश हो गए। पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार घटना बीते छह जनवरी की शाम करीब छह बजे की है। पीड़ित महिला घर पर अकेली थी। उसके पति और बेटी सामान लेने के लिए नयागांव बेकरी गए हुए थे। आरोप है कि तभी दीपक निवासी रामगढ़, राकेश निवासी ढकरानी समेत पेलियो नाथूवाला निवासी चंदू, कमल और अमन शराब के नशे में धुत होकर जबरन घर में घुस आए। आरोपियों ने महिला को दबोच लिया और उसके कपड़े फाड़कर जबरदस्ती करने की कोशिश की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.