मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर के गांधीनगर मोहल्ले में सेल्समैन के वेश में आए दो लुटेरों ने घर में एक महिला को अकेली पाकर बंधक बना लिया और करीब 10 लाख के गहने उड़ा लिए। महिला संगीता कुमारी के पति अभय कुमार ने अहियापुर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। अभय कुमार निजी कंपनी में सेल्स व मार्केटिंग का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम करीब 3:00 बजे बर्तन साफ करने का पाउडर बेचने के नाम पर सफेद शर्ट पहने एक सेल्समैन आया। उस समय अभय घर पर था। उसने गेट के बाहर से ही उसे भगा दिया। कुछ देर बाद जब अभय काम से घर से निकल गया, तब फिर से उसी सेल्समैन ने गेट पर दस्तक दिया। तब संगीता कुमारी ने गेट खोला तो उसे धक्का देकर अंदर कर दिया और बंधक बनाकर घर का सारा गहना ले उड़ा। करीब 10 लाख के सोने व चांदी के...