बदायूं, फरवरी 11 -- उघैती, संवाददाता। घर में अकेली 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत के बाद बेटे ने लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल शुरू की। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत होने की बात सामने आई और शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला उघैती थाना क्षेत्र के सराय सांवल गांव का है। गांव निवासी अमजदी 75 वर्ष पत्नी इब्राहिम घर में अकेली रहती थीं। आठ फरवरी की रात उनकी मौत हो गई। नौ फरवरी की सुबह जब वह नहीं उठीं और घर का दरवाजा बंद मिला तो मोहल्ले के लोगों ने घर में झांककर देखा, जहां अमजदी मृत अवस्था में पड़ी थीं। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने उघैती में रहने वाले उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.