बदायूं, जुलाई 13 -- अलापुर, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता ने गांव के दो युवकों के खिलाफ मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को वह अपने खेत पर धान की पौध उखाड़ रहा था। उसकी पत्नी उसे खाना देने खेत पर आई थी। उसकी 13 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला रजनेश पुत्र रामवीर उसके घर में घुस आया। उसका साथी सिब्बू पुत्र कालीचरण घर के बाहर दरवाजे पर बैठा निगरानी करने लगा। आरोप है कि रजनेश ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद दोनों आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। शाम को वह परिवार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.