मुरादाबाद, फरवरी 15 -- थाना क्षेत्र के ग्राम गनीमतनगर में एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। घर में किशोरी को अकेला पाकर पड़ोस के ही एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें की और विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इसकी शिकायत युवक के परिजनों से की, तो उन्होंने इंसाफ देने के बजाय उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस्तयाक, बब्बन, नसीम जहां और मुख़्तयार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.