उन्नाव, दिसम्बर 17 -- उन्नाव। विकास भवन सभागार में पेंशन दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पेंशनरों से उनकी समस्याएं सुनकर मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज ने संबंधित विभागों को तत्काल प्रभाव से समाधान कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज ने की, जबकि मुख्य कोषाधिकारी कौशलेन्द्र सिंह की विशेष उपस्थिति रही। बैठक के दौरान पेंशनरों ने पेंशन से जुड़ी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के पांच पेंशनरों राम भजन कुशवाहा, राम स्वरूप यादव, रंजीत सिंह, के.के. मिश्रा एवं जगत नारायण को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जानकारी दी कि अब पेंशनर जीवित प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन माध्यम से भी सत्यापन कर सकते हैं। पेंशनर अ...