नई दिल्ली, फरवरी 22 -- दिल्ली में स्थानीय समस्याओं की शिकायतें अब घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल या ऐप पर की जा सकेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय में जनसुनवाई पोर्टल और मोबाइल ऐप को लांच किया है, जिसमें लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही 75 सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी डिजिटल प्लेटफाॅर्म उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में पहले नागरिकों के पास अपनी समस्याएं दर्ज करने के लिए मंच तो थे, लेकिन उनके समाधान की प्रभावी निगरानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस समस्या का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल एवं ऐप शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिकायत के लिए एक यूनिक रेफरेंस आईडी जारी की जाएगी और प्रक्रिया के हर चरण पर एसएमएस के माध्यम से शिकायतकर्ता को जानकारी दी जाएगी। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.