गाज़ियाबाद, अगस्त 14 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में रहने व्यक्ति को जालसाजों ने घर बैठे कमाई का झांसा दे 1.64 लाख रुपये ठग लिए। 12 मार्च को हुई ठगी में पांच माह बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। अर्थला निवासी आस मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजा गया। इस पर क्लिक करने के बाद वह टेलीग्राम के ग्रुप में जुड़ गए। ग्रुप में ऑनलाइन टास्क के जरिए कुछ भी देर में 40 से 50 फीसदी रिटर्न का झांसा दिया गया। शुरुआत में छोटी रकम लेकर भरोसा जीता और फिर 1.64 लाख रुपये जमा करा लिए। रिटर्न समेत पैसे देने के एवज में और रुपये की मांग की गई, जिसके बाद ग्रुप छोड़कर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...