गाज़ियाबाद, दिसम्बर 21 -- गाजियाबाद। वेव सिटी थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति से घर बैठे ऑनलाइन टास्क पूरा कराने के नाम पर 3.37 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आदित्य वर्ल्ड सिटी के मरीना सूट्स में रहने वाले अनूप पांडेय का कहना है कि अज्ञात लोगों ने टेलीग्राम पर संपर्क कर छोटे-छोटे टास्क देकर अच्छे मुनाफे का लालच दिया। शुरुआत में कम रकम जमा कराने के बाद कुछ लाभ लौटाया गया, जिससे भरोसा बन गया। इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप के जरिए लगातार बड़े टास्क करवाए गए और गलती का डर दिखाकर अधिक रकम लगाने का दबाव बनाया गया। इसी दौरान उनसे अलग-अलग किस्तों में कुल 3.37 लाख रुपये जमा करा लिए गए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.