गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- बालाजी एनक्लेव में रहने वाले व्यक्ति से धोखाधड़ी जालसाजों को तलाशने जुटी साइबर थाना पुलिस गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर गोविंदपुरम निवासी व्यक्ति से पौने छह लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने पहले पीड़ित का भरोसा जीता और फिर फर्जी वेबसाइट, टेलीग्राम चैनल और ग्रुप के माध्यम से टास्क पूरे कराकर रकम हड़प ली। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोविंदपुरम स्थित बालाजी एनक्लेव में रहने वाले प्रदीप कुमार ने पुलिस से शिकायत की कि 30 अक्तूबर 2025 को उनके मोबाइल पर टेलीग्राम ऐप के जरिए एक मैसेज आया। कॉलर ने खुद को एक ऑनलाइन कंपनी से जुड़ा बताते हुए घर बैठे आसान टास्क पूरा कर पैसे कमाने का लालच दिया। शुरुआत में केवल चैट और कुछ छोटे ऑनलाइन कार्य बताए गए, जिनके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.