रामपुर, दिसम्बर 3 -- नगर के मोहल्ला बेदान निवासी मेहशर जहां ने मकान के सामने रहने वाले जाकिर और उसकी पत्नी कल्लो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों की नजर उसके मकान पर है। वे उसे मकान बेचने को मजबूर कर रहे हैं। इसके लिए वे तरह-तरह से परेशान करते हैं। उसका पति पेशे से ड्राइवर है तो अक्सर बाहर ही रहता है। वह घर पर अकेले रहती है। घर से किसी भी काम से बाहर निकलने पर उससे गाली-गलौज करते हैं। कई बार हमला कर चुके हैं। घर पर पथराव भी किया था। दरवाजा खोलने पर आरोपी जान से मार देते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...