प्रयागराज, दिसम्बर 30 -- दरियाबाद अतरसुइया निवासी एक युवक को उसके ही साथी ने चापड़ से मारकर घायल कर दिया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरियाबाद निवासी हिरेंद्र सोनकर ने पुलिस को तहरीर दी कि उसके भाई राजा सोनकर को मोहल्ले का ही विवेक हेला रविवार रात अपने साथ ले गया था। किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया तो विवेक ने चापड़ से उसके सिर पर वार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अतरसुइया राम मूर्ति यादव ने बताया कि राजा और विवेक अपने दो साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर कहासुनी हो गई। राजा ने विवेक को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज विवेक ने उस पर चापड़ से वार कर दिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी विवेक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...