नई दिल्ली, फरवरी 12 -- घर पर सिनेमा हॉल जैसा मजा लेने के लिए बड़ा Smart TV तलाश रहे हैं, तो बस कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। शाओमी का 75 इंच टीवी भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। शाओमी ने पिछले साल अप्रैल में भारत में अपनी X Pro QLED (2025) स्मार्ट टीवी रेंज लॉन्च की थी। यह टीवी सीरीज अभी देश में तीन डिस्प्ले साइज में बिक रही है, जिसमें 43-इंच, 55-इंच और 65-इंच मॉडल शामिल हैं। अब, कंपनी सीरीज में एक और बड़ा टीवी जोड़ने के लिए तैयार है। शाओमी ने घोषणा की है कि Xiaomi X Pro QLED (2026) 75-इंच टीवी भारत में फरवरी के तीसरे हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। इसे टू-वे फायरिंग स्पीकर सेटअप और काफी पतले बेजल के साथ आने के लिए टीज किया गया है। अपकमिंग टीवी के बारे में दूसरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। चलिए एक नजर डालते हैं अब तक सामने आई डिटेल्...