श्रावस्ती, जनवरी 7 -- लक्ष्मनपुर, संवाददाता। घर से फार्मेसिष्ट बनने का सपना लेकर निकला बेटा जब लाश बनकर लौटा तो मां-बाप की चीत्कार से हर आंख नम हो गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने शिक्षकों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के अग्गापुर गांव निवासी राजन (20) पुत्र मक्खन लाल बहराइच जिले के एक कॉलेज में डी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था और वह प्रथम वर्ष का छात्र था। पढ़ाई के लिए वह बहराइच देहात कोतवाली के बेड़नापुर चौकी के चेतरा गांव में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। बुधवार को राजन का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव घर लाया गया। शव देखते ही परिजनों में चीख चीत्कार...