गिरडीह, अप्रैल 12 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के दोनोसोत निवासी रामचंद्र राम के घर पर गुरुवार को वज्रपात हुआ है। इस घटना में घर का एस्बेस्टर टूटकर नीचे गिर गया और एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं 4 बच्चे मामूली रूप से चोटिल हो गए। इस घटना में घर के अंदर आंगन में खड़ा बोलेरो वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घर के कई हिस्से में दरार आ गयी। वज्रपात की आवाज इतनी जोरदार थी कि पूरा गांव दहल गया। घटना के दौरान इधर उधर भागकर सभी ने जान बचायी। इसके अलावा सांख में वज्रपात से रविन्द्र यादव नामक व्यक्ति की मवेशी की मौत हो गई। इसके अलावा गुरुवार शाम से पूरे रात तक बिजली गुल रही। शुक्रवार सुबह गावां शहरी फीडर में बिजली बहाल भी हुई तो दिनभर आंख मिचौली का खेल जारी रहा। ग्रामीण फीडर में देर शाम तक बिजली आपूर्ति चालू हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.