फिरोजाबाद, मार्च 26 -- थाना लाइनपार के आजाद नगर में दबंगों ने एक घर पर हमला बोल दिया। जमकर मारपीट की। बचाने आए पड़ोसियों को भी घायल कर दिया। मामले के पीछे वजह सिर्फ इतनी थी कि दबंग परिवार के एक युवक के शराब पीकर गाली देने पर मोहल्ले के व्यक्ति ने टोक दिया था, इस पर नशेबाज अपने परिजनों को बुला लाया। इसके बाद समझौते के लिए दबाव बनाते हुए पीड़ित परिवार को कई दिन तक थाने भी नहीं जाने दिया। थाना लाइनपार के आजाद नगर विद्याराम फाटक के निकट रहने वाले रामेश्वर पुत्र बहादुर सिंह ने कहा है क्षेत्र का ही निवासी अभिषेक पुत्र गोपी शराब पीकर उसके घर के सामने गाली-गलौज कर रहा था। मना किया तो मारपीट पर उतारू हो गया। आसपास के लोगों के बीच में आने पर वह भाग गया, लेकिन कुछ देर बाद ही अभिषेक अपने भाई सचिन, सनी, मां राधा, पिता गोपी, विद्याराम के साथ में आया तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.