गाज़ियाबाद, अप्रैल 7 -- - घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद - पुलिस ने चोर को दबोचा, दो मोबाइल बरामद लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित राजधानी एनक्लेव में चोर ने एक सप्ताह पूर्व एक घर से दो मोबाइल, पचास हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण चुरा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट ने दर्ज कर सोमवार को चोर को गिरफ्तार कर लिया। राजधानी एनक्लेव स्थित भागमल वाटिका में समीर परिवार समेत रहते हैं। वह घरों में रंगाई पुताई का ठेका लेने का कार्य करते हैं। उनकी पत्नी रीना ने बताया कि एक अप्रैल को कालोनी में जागरण हो रहा था। बड़ा बेटा बाहर से गेट बंद करके जागरण में गया था, जबकि वह पति और बेटी के साथ घर में सो रही थीं। देर रात चोर ने घर में घुसकर दो मोबाइल, अलमारी में रखे पचास हजार रुपये व सोने के झुमके चुरा लिए। घटना घर में लगे सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.