मिर्जापुर, फरवरी 6 -- मिर्जापुर। जिले के कछवा थाना के खैरा पुलिस चौकी के सेमरा खैरा गांव निवासी मृतक 19 वर्षीय शिवम पुत्र स्व. हीरालाल का शव पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार रात दो बजे घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन अंतिम संस्कार करने की बजाय शव को घर पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी कि मांग पर अड़ गए। पुलिस मौके पहुंच कर परिजनों को समझाने बुझाने में जुटी रही, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। मौके पर एसओ कछवा अमरजीत चौहान के साथ पड़री पुलिस, चिल्ह, कोतवाली देहात सहित कई थाने की पुलिस सेमरा खैरा गांव में तैनात रही। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर शुक्रवार को भी गांव में तनाव बना हुआ है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि शिवम रविवार को दोस्तों के साथ पार्टी मनान...