गोरखपुर, मई 24 -- बांसगांव,हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम भीटी तिवारी निवासी चंदमौली त्रिपाठी की भाई के शादी से लौटते समय मऊ में मौत के बाद से परिवार सदमे में है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। वहीं, गांव में करीब 20 घर ब्राह्मण परिवार है, जिनके घरों के चूल्हें भी नहीं चले है। हादसे में घायल चार लोग अभी शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं। चंद्रमौली त्रिपाठी की पत्नी गीता त्रिपाठी एक दम बदहवाह सी हो गई थी। दरअसल, मऊ में चंद्रमौली के भाई की शादी थी। शुक्रवार को शादी से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में चद्रमौली की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...