नई दिल्ली, मार्च 4 -- रंगों के त्योहार होली का इंतजार हर किसी को पूरे साल रहता है। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन एक दूसरे को जमकर रंग लगाते हैं और सभी एक दूसरे से गिले शिकवे भूलकर गले लग जाते हैं। इस खास मौके पर घर में तरह-तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं। होली पर मिठाई में खासतौर से गुजिया बनाई जाती हैं। गुजिया हर घर में अलग-अलग तरह से बनाई जाती हैं। लेकिन अगर आप हलवाई जैसी चाशनी वाली गुजिया बनाना चाहते हैं तो यहां सीखें चाशनी बनाने का सही तरीका।गुजिया के लिए कैसे बनाएं चाशनीसही मात्रा में लें चाशनी की सामग्री चाशनी बनाने के लिए सही मात्रा में सभी चीजों को लेना बहुत जरूरी है। अगर आपको चीजों का अनुमान सहीं पता नहीं लगता है तो कटोरी में लेने के बाद डालें। चाशनी बनाने के लिए डेढ़ कप शक्कर और डेढ़ कप पानी का इस्तेमाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.