नोएडा, फरवरी 10 -- ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा की संजय विहार कॉलोनी में एक युवक को घर पर बुलाकर बुरी तरह मारपीट करने का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बाप बेटे समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस के मुताबिक संजय विहार कॉलोनी में मनोज पाठक परिवार के साथ रहते हैं। मनोज पाठक ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसका बेटा हर्ष पाठक घर पर था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला हिमांशु पाठक उनके घर आया और उनके बेटे को बुलाकर ले गया। हिमांशु पाठक ने अपने घर ले जाकर हर्ष को बुरी तरह पीटा। आरोप है कि हिमांशु उसके पिता व दो अन्य लोगों ने मिलकर मारपीट की। मारपीट में हर्ष को कई जगह फैक्चर हुआ है। घायल हर्ष का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.