फिरोजाबाद, जनवरी 5 -- शिकोहाबाद तहसील के थाना नसीरपुर के सियारमऊ में बिचौलिया ने अपने घर पर बुलाकर 4 लोगों से मारपीट कर दी। पीड़ित की बेटी ससुरालियों से परेशान होकर घर रह रही थी। इसी को लेकर पीड़िता का पिता बिचौलिया के यहां गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बिचौलिया सहित 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संजय सिंह पुत्र गजाधर सिंह निवासी विजकोली थाना बाह आगरा ने शिकायत की कि उसने अपनी बेटी अनु की शादी 4 मार्च 2024 में सौरभ पुत्र श्रीकृष्ण निवासी सूरजपुर थाना सिरसागंज हाल निवासी करोध चौराहा आवास विकास कलोनी माता मंदिर के पास भोपाल मध्य प्रदेश से की थी। बेटी की शादी अशोक कुमार पुत्र श्री चंद सियारमऊ ने करवाही थी। ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर उसकी बेटी अपने पिता के घर पर रह रही थी। 30 दिसंबर को दामाद बिना बताए...