फरीदाबाद, जनवरी 6 -- पलवल,संवाददाता। चांदहट थाना अंतर्गत बड़ौली गांव में भाजपा के महामंत्री के घर पर हथियारों से लैस हमलावरों द्वारा फायरिंग के साथ हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। हमले में भाजपा नेता रोहित बैंसला और उसका भाई रवि घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से छह खाली खोल बरामद किए हैं। 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। निक्की रोहित बैंसला ने पुलिस बताया कि सुल्तापुर गांव का रहने वाले धर्मी ने उसे फोन पर गालियां दीं। इसी फोन पर बड़ौली गांव का बंटी उर्फ नवीन ने जान से मारने की धमकी दी। कुछ ही देर बाद पांच गाड़ियों में सवार होकर नवीन उर्फ बंटी, गुलाब, मस्सू, दीपक, नवेडा, बिज्जे मावई, धर्मी व संजू, अजीत, अंकित, हरेंद्र, कपिल और 8-10 अन्य लोग लाठी, डंडा, सरिया, कुल्हाड़ी, देसी कट्टा और रिवाल्वर जैसे हथियारों के साथ...