किशनगंज, फरवरी 11 -- किशनगंज। मातृ एवं नवजात शिशु मृत्यु दर को प्रभावी रूप से कम करने और सुरक्षित मातृत्व को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से किशनगंज जिला प्रशासन ने गृह प्रसव मुक्त पंचायत अभियान को और अधिक मजबूती प्रदान की है। मंगलवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया गया कि स्वास्थ्य योजनाओं में अब केवल गतिविधियां नहीं, बल्कि ठोस और मापनीय परिणाम अपेक्षित हैं। प्रशासन ने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी पंचायत में गृह प्रसव को अब गंभीर प्रशासनिक लापरवाही माना जाएगा। संस्थागत प्रसव में पिछड़ रहे प्रखंडों पर सख्ती जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में हुई समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि पोठिया और टेढ़ागाछ प्रखंडों में संस्थागत प्रसव की प्रगति अपेक्षित स्तर से नीचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.