गढ़वा, जनवरी 30 -- धुरकी। सोनडीहा गांव में पति-पत्नी के घरेलू विवाद का निपटारा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार उनके घर पहुंचकर किया। महिला सविता देवी ने 112 पर डायल कर अपने पति योगेंद्र भुइयां के खिलाफ लगातार विवाद करने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता लेते हुए दलबल के साथ शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का निपटारा किया। दोनों पति -पत्नी खुशी पूर्वक राजी हो गए। साथ ही भविष्य में झगड़ा नहीं करने का भरोसा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के लोग 112 पर डायल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पुलिस 24 घंटे लोगों की समस्या के समाधान के लिए तत्पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.