नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- सर्दियों के मौसम में मटर खूब आती है और लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। मटर को लगभग हर सब्जी में डाल दिया जाता है, जैसे मटर पनीर, कटहल-मटर, तहरी में मटर। मटर का निमोना भी लोगों को खाना काफी पसंद होता है। अगर आप यूपी-बिहार से हैं, तो निमोना जरूर खाया होगा। लेकिन क्या आपने मटर की घुघरी बनाकर खाई है। मटर की घुघरी काफी टेस्टी, चटपटी और हेल्दी होती है। मटर खाना सेहत के लिए वैसे ही अच्छा होता है और अगर आप शाम की चाय के साथ घुघरी खा लें, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा। चलिए आज आपको यूपी स्टाइल मटर की घुघरी बनाने का तरीका बताते हैं।क्या-क्या चाहिए घुघरी बनाने के लिए आपको चाहिए- मटर, आलू, लहसुन, हरा मिर्चा, नमक स्वादानुसार और तेल। सबसे पहले आपको मटर छील लेनी है और इसे धोकर रखना है। आलू भी छीलकर थोड़ा पतला काटकर रख लें।बनाने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.