जौनपुर, मई 1 -- सिंगरामऊ, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में बुधवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक के घर पर चढ़कर उसको गोली मार दी। एक के बाद एक कुल तीन गोली युवक को मारी गयी। संयोग था कि गोली पैर में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। बदमाश हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। करनपुर गांव में बुधवार की देर रात राजेश सिंह अपने घर पर मौजूद थे। एक मोटर साइकिल पर तीन बदमाश सवार होकर आए और घर पर चढ़ कर राजेश को आवाज दिए। जैसे ही राजेश घर से बाहर निकला बदमाशो ने फायरिंग शुरू कर दी। राजेश जान बचाने के लिए भागा लेकिन पैर में तीन गोली लग गयी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। जब तक लोग मौके पर पहुंचते बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए निकल गए। रात में ही सिंगरामऊ थाना प्रभारी गजानंद चौबे और बदलापुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.