हल्द्वानी, मार्च 29 -- नैनीताल। तल्लीताल थाने में दर्ज एक चोरी के मामले में द्वितीय अतिरिक्त जिला जज (जूनियर डिवीजन) आयशा फरहीन की अदालत ने आरोपी महिला को दोषमुक्त कर दिया। मामला जुलाई 2020 का है, जब जोगेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके कमरे के लॉकर से सोने और हीरे के आभूषण, एक सोने की अंगूठी और करीब 50,000 रुपये चोरी हो गए हैं। मामले में संदेह के आधार पर परिवार की बहू अरवीन कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। अगस्त 2020 में पुलिस ने अरवीन कौर के कब्जे से कुछ गायब आभूषण बरामद करने का दावा भी किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 10 गवाह पेश किए, जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता हरीश चंद्र पांडेय और शंकर सिंह चौहान ने प्रतिपरीक्षा और तर्कों के माध्यम से अदालत को यह विश्वास दिलाया कि अरवीन कौर का चोरी से कोई संबंध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.