बस्ती, मार्च 18 -- बस्ती। जिले के हर्रैया थानाक्षेत्र रेवरादास गांव में एक व्यक्ति घर पर चढ़कर मनबढ़ों ने हवाई फायरिंग करते हुए जान-माल की धमकी दी। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है। थानाक्षेत्र के रेवरादास गांव निवासी मनीष त्रिपाठी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह जल निगम ठेकेदारी करते हैं। 14 मार्च को उनके मित्र उत्कर्ष सिंह निवासी तरना थाना हर्रैया को रोहित पांडेय निवासी बड़हर खुर्द, सूरज चौबे थाना पैकोलिया व चिंगारी उर्फ योगेशधर दूबे निवासी बड़हर खुर्द और दीपक पाठक उर्फ रूदल पाठक निवासी पकड़ी जप्ती थाना पैकोलिया ने मिलकर पीट दिया था। इससे उत्कर्ष सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उत्कर्ष के साथ वह घटना की तहरीर छावनी थाने पर दी। इस वजह से नाराज रोहित पांडेय ने फोन कर उनसे तहरीर वापस लेने को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.