भदोही, फरवरी 21 -- भदोही, संवाददाता। औराई के जेठूपुर, भवानीपुर गांव निवासी अग्निवीर धीरज कुमार गुप्ता का शव आज यानि शनिवार को गांव में आएगा। उधर, मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। स्वजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दूसरे दिन शुक्रवार को भी घर पर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। बता दें कि गांव निवासी स्वर्गीय श्याम सुंदर गुप्ता को तीन बेटे धीरज, दीपक एवं नीरज गुप्ता तथा पांच बेटियां थीं। बहनों की शादी हो चुकी है। पिता की मौत के बाद परिवार का सारा जिम्मा धीरज पर था। सेना में नौकरी लगने के बाद परिवार प्रसन्न था। बेटे की शादी भी 20 अप्रैल को तय थी। बहनों ने बताया कि भाई ने शादी से पहले घर आने का वादा किया था। लेकिन नियत को कुछ और ही मंजूर था। गुरुवार को मौत की सूचना के बाद पूरे जनपद में सियापा छा गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन...