मुरादाबाद, दिसम्बर 21 -- नगर के होली का मंदिर चौराहा पर स्थित प्रज्ञा पीठ पर रविवार को परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हुए पंच कुंडीय हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में 2 हजार श्रद्धालु ने भोजन ग्रहण किया। नगर के होली का मंदिर चौराहा स्थित प्रज्ञा पीठ शक्तिपीठ पर रविवार को हरिद्वार से आए पंडित विकास कुमार ने विधि विधान के साथ पांच कुंडीय हवन यज्ञ संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां डालकर घर परिवार की सुख समृद्धि और विश्व शांति और खुशहाली की कामना की। यहां बता दें कि शीत लहर के बावजूद कार्यक्रम में काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और हवन यज्ञ संपन्न होने के बाद विशाल भंडारे में लगभग 2000 श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण किया। इस दौरान केशो देवी ,डॉ.मोनिका अग्रवाल,रश्मि देवी, साधना सिंह, रेखा देवी, राजकुमार गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.