झांसी, फरवरी 9 -- झांसी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत उन्नाव गेट चौकी के पास मोहल्ला अशोक नगर में बीती रात बदमाशों ने सराफा व्यापारी के सूने घर-दुकान को निशाना बनाया। ताले-तोड़कर दाखिल हुए चोर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात समेत नगदी समेटकर चंपत हो गए। वारदात के इलाके में दहशत का माहौल है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शरू कर दी है। अशोक नगर निवासी अरविंद सोनी सराफा व्यापारी हैं। वह अपने बेटे के साथ रहते है। वहीं पर बर्तन, सराफा दुकान और मकान है। उनके बड़े भाई के बेटे की भोपाल में शादी है। उसमें शामिल होने वह 7 फरवरी को गए थे। झांसी में घर सूना था। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात बदमाशों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। इसके बाद घर-दुकान में दाखिल हुए। अंदर उन्होंने अलमारी-सूटकेस के लॉक चटकाए। उसमें रखे लाखों क...