बागपत, फरवरी 3 -- बालैनी। बाखरपुर बालैनी गांव निवासी युवक के साथ तीन युवकों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने पर दी है। क्षेत्र के बाखरपुर बालैनी गांव निवासी अक्षय सोमवार की शाम अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में उसे तीन युवक मिल गए और उसको रोककर उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उन्होंने धारदार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने 112 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल को उपचार के लिये अस्पताल में भरी कराया। पीड़ित ने तीनो युवक के खिलाफ घटना की तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.