सहारनपुर, जनवरी 31 -- कोतवाली नगर क्षेत्र में धुलाई सेंटर पर कार धुलवा रहे युवक ने बाइक सवार को घर छोड़ने के लिए बोला तो उसने मना कर दिया जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नवाबगंज निवासी मुस्तकीम पुत्र जहूर हसन ने बताया कि गुरुवार को उसका बेटा ओसामा अपनी बाइक धुलवाने के लिए नाला पटरी पर गया था, जहां पहले से ही जनकपुरी थाना क्षेत्र के तकिया निवासी उस्मान पुत्र प्रवेज मौजूद था। उसने ओसामा से कहा कि अभी उसकी कार धुल रही है और पहले अपनी बाइक से घर तक छोड़ आओ उसके बाद बाइक धुलवाना। आरोप है कि ओसामा ने जब उसको मना कर दिया तो आरोपी उस्मान ने गंदी गालिया देते हुए मारपीट करते हुए कहीं पर मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने अपने घर पर बातें बताई तो पिता ने आरोपी उस्मान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.