मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी एक सप्ताह से लापता है। वह माता-पिता की डांट पर घर छोड़कर चली गई थी। उसके पिता ने थाने में आवेदन दिया है। उसने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बाजार के लिए निकली थी, लेकिन लौटकर आई नहीं। उसका कहीं पता नहीं चल रहा। 30 जनवरी को एक नंबर से घर पर कॉल आई। कॉल करने वाली महिला थी। उसने कहा कि आपकी बेटी नई दिल्ली आ गई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आकर उसे ले जाएं। उनकी पत्नी, बेटी और दामाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गए, लेकिन बेटी नहीं मिली। कॉल करने वाली महिला का भी मोबाइल नंबर बंद बताने लगा। कुछ देर बाद उनकी बेटी ने कॉल किया कि वह मुसीबत में फंस गई है। उसने कहा कि वह नई दिल्ली में है। पुलिस ने जब उसके नंबर का सीडीआर खंगाला तो लोकेशन राजस्थान में मिला। राज...