गोरखपुर, सितम्बर 29 -- गोरखपुर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा महानगर के 7 मंडलों की कार्यशाला सोमवार को सम्पन्न हुई। दीनदयाल नगर मंडल व बिस्मिल नगर मंडल की कार्यशाला में महानगर संयोजक राजेश गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान स्वदेशी को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया। इसी क्रम में खोराबार मंडल में महानगर मंत्री मनोज अग्रहरी व मंडल अध्यक्ष राम केवल पासवान, राप्तीनगर मंडल में बृजेश मणि मिश्रा, प्रशांत विश्वकर्मा, आर्य नगर मंडल में ओम प्रकाश शर्मा, अमित कुमार श्रीवास्तव, गोरक्ष नगर मंडल में वीरेंद्र पांडेय, मिर्जापुर मंडल में शशिकांत सिंह कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.