फरीदाबाद, जुलाई 1 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन ने घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए नई कंपनी से अनुबंध के लिए टेंडर का मसौदा तैयार कर लिया है। यह मसौदा स्थानीय शहरी निकाय मुख्यालय भेज दिया गया है। कूड़ा उठाने के लिए निगम 500 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इससे पहले नगर निगम प्रशासन गत वर्ष से लेकर अब तक करीब 600 करोड़ रुपये से लेकर 817 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार कर चुका है, लेकिन इनमें से किसी भी मसौदे को मुख्यालय से मंजूरी नहीं मिली थी। शहर में घर-घर से कूड़ उठाने वाली कंपनी इको ग्रीन से नगर निगमप्रशासन ने गत वर्ष 14 जून को अनुबंध रद्द कर दिया था। अनुबंध खत्म हुए एक वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन नगर निगम प्रशासन अभी कूड़ा उठाने वाली कंपनी से करार नहीं कर सका है। नगर निगम प्रशासन गत वर्ष से ही शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय को टे...