छपरा, सितम्बर 18 -- गड़खा, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व में सदस्यता अभियान के तहत घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से हर घर तक पहुंच रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को यह अभियान पूर्वी मंडल बीजेपी के चिंतामनगंज, परसा से शुरू होकर मध्य मंडल के महम्मदपुर, गड़खा, पश्चिमी मंडल के हकमा, दक्षिणी मंडल के डुमरी और छपरा सदर के उत्तरी मंडल के कोहबरवा में घर घर लोगों से संपर्क किया गया। पूर्व विधायक ज्ञानचंद के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में लोगों को पत्रक देते हुए निर्धारित मंडल पर मिस्ड कॉल कराया गया। साथ ही स्टिकर भी चस्पा किया गया। ज्ञानचंद मांझी ने कहा कि भाजपा ने अपने सभी संकल्पों को पूरा किया है इसलिए जनमानस का अटूट विश्वास भाजपा के साथ है। ऐसे में यहाँ के गरीब, किसान, महिलाएं तथा युवा भाजपा के साथ हैं और भाजपा परिवार के साथ जुड़ना...