मधुबनी, फरवरी 6 -- झंझारपुर। झंझारपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद पुरानी बाजार में शराब की होम डिलीवरी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष बिहारी आलम ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने पुरानी बाजार में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक युवक बाइक छोड़कर संकरी गली में फरार हो गया। बाद में उसकी पहचान नगर परिषद वार्ड 5 निवासी मोहम्मद अजीज हसन उर्फ सैफ अली के रूप में हुई। मौके से पुलिस ने बाइक तथा हैंडल में लटके झोले से 15 बोतल देसी शराब (कुल 4.5 लीटर) जब्त की। बाइक व शराब को थाना लाकर प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो घंटे के भीतर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.