बदायूं, मार्च 31 -- ग्रामीण मंडल के गांव नागपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने योगी सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर लोगों को उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने सपा के पीडीए फार्मूला का मजाक उड़ाया। बिसौली ग्रामीण मंडल के शक्ति केंद्र नागपुर में घर-घर और जन-जन से संपर्क कर लोककल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न उपलब्धियों से अवगत कराया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा की भाजपा सभी जातियों और वर्गों का सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल सिद्धांत पर कार्य करती है। जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, पंकज सिंह, रामवीर सिंह, ग्रीश मौर्य, अभिषेक आर्य, मनोज गुप्ता, शैलेश शर्मा, हिमांशु पाठक, रितेश चौहान, राजीव सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...