बुलंदशहर, अगस्त 28 -- बुलंदशहर। श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर जनपद भर में गणेश महोत्सव की धूम रही। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से जनपद गूंज उठा। शुभ मुहूर्त में घर और मंदिरों में गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू की गई। विधि-विधान के साथ पूजन कर सुख, समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना की गई। बुधवार को सुबह से ही जनपद में गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में श्रद्धा और उमंग देखने को मिली। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणपति भगवान की मूर्ति को स्थापित किया गया। नगर के कृष्णानगर, देवीपुरा, सिविल लाइन, कोठियात, शिव कालौनी, प्रीत विहार, टीचर्स कॉलोनी, शिवपुरी, कैलाशपुरी, आवास विकास कॉलोनी प्रथम, द्वितीय, साठा, गंगानगर, यमुनापुरम, सर्राफा बाजार, अंबा कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर गणेश भगवान की मूर्ति पंडाल सजाकर स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.