बदायूं, अप्रैल 15 -- भाजपा के आठ साल के कार्यकाल के अवसर पर पूर्व चेयरमैन शीतल गुप्ता ने नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर में डोर टू डोर जाकर विकास पत्र बांटे और लोगों के बीच भाजपा सरकार की नीतियों का गुणगान किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शीतल गुप्ता, पति संजय गुप्ता, शिवकुमार मौर्य, अशोक गुप्ता, देवेश सक्सेना ने नगर में डोर टू डोर जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया। पूर्व चेयरमैन शीतल गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल में सदर विधानसभा क्षेत्र में अनेक प्रकार के विकास कार्य किए गए हैं, जो सराहनीय हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...